सहारनपुर। थाना मण्डी, सहारनपुर पुलिस अवैध शराब के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार, कब्जे से 22 पब्वे देशी शराब महबूबा यूपी मार्का व एक अवैध चाकू बरामद किया गया।
एसएसपी के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु अवैध अस्त्र व शस्त्र रखने वाले व शराब की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा 8 मई की रात्रि में गस्त व चौकिंग के दौरान एक शराब तस्कर अभियुक्त नसीम पुत्र नाजिम निवासी गली नं0 3 इन्द्रा चौक थाना मण्डी जनपद सहारनपुर को मण्डी समिति के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 22 पब्वे देशी शराब महबूबा यूपी मार्का व एक अवैध चाकू बरामद हुए। शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्यवाही की गयी।
अवैध शराब और चाकू के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार