सहारनपुर। जनपद में कार्यरत शहरी आशा कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से रुके मानदेय और भुगतान संबंधी समस्याओं को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को आज शीघ्र ही मानदेय का भुगतान कराने का एसीएमओ से मिले आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया।
आशा कार्यकत्रियों का मुख्यचिकित्साधिकारी कार्यालय के बाहर चल धरना आज भी जारी रहा। आशा कार्यकत्रियों का कहना था कि वे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाती हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी आशा कार्यकत्रियों ने सीएमओ को दिये ज्ञापन में बताया गया कि आशा कार्यकर्ताओं को पिछले छह माह से किसी भी प्रकार का मानदेय नहीं मिला है। अधिकारियों द्वारा मार्च माह में भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन मार्च और अप्रैल दोनों महीनों में भी भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा, वर्ष 2024 से संचारी रोग, डेंगू, टीबी सर्वे, आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी जैसे कार्यों का भी कोई पारिश्रमिक अभी तक नहीं मिला है। आशा कार्यकत्रियों का मुख्यचिकित्साधिकारी कार्यालय के बाहर चल धरने पर पहुंचे एसीएमओ ने शीघ्र मानदेय व अन्य अवशेष का 15 मई तक भुगतान कराये जाने के आश्वासन के बाद आंदोलन को समाप्त कर दिया गया।
आश्वासन के बाद शहरी आशा कार्यकर्ताओं का धरना समाप्त, 15 मई तक होगा बकाया भुगतान