सहारनपुर। राधा विहार स्थित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिक उत्सव में निकाली जा रही पालकी यात्रा अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा खाटू श्याम सभी प्रेमियों का उद्धार करता है।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वधान में आयोजित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में पाल की यात्रा आज विश्व कंपाउंड नमन बिहार विशाल बिहार हिम्मतनगर ब्रह्मपुरी आदि क्षेत्रों में रही खाटू श्याम पाल की पर पुष्प वर्षा भव्य स्वागत किया।
खाटू श्याम पालकी जहां-जहां से जा रही थी भक्तों ने वहां पर जलपान की व्यवस्था की और कोई स्थान पर आरती उतारी गई । श्याम नाम की जयकारों से वातावरण भक्ति मय बना रहा। खाटू श्याम की महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा खाटू श्याम जी को कलयुग का राजा कहा जाता है क्योंकि कलयुग में धर्म की रक्षा की जिम्मेदारी खाटू नरेश की है जो श्याम प्रेमी खाटू श्याम की शरण में चला जाता है खाटू श्याम उसका उद्धार कर देते हैं महाराज श्री ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को खाटू श्याम के चरित्र से बलिदान एवं समर्पण का संदेश अपने जीवन में धारण करना चाहिए उन्होंने कहा जो व्यक्ति धर्म को धारण कर अपने जीवन में निस्वार्थ भाव से सेवा करता है खाटू श्याम उससे अवश्य प्रसन्न होते हैं। इस अवसर पर अमन वालिया अनूप बालिया विकास चौधरी मुकेश वर्मा अगम शर्मा प्रदीप पांचाल निखिल त्यागी मोहित कुमार प्रदीप रोहिल्ला अनिल कश्यप संजय राणा अनिल नारंग संगीता ममता सुनैना इंद्र ममता दीप आदि रहे।
श्री खाटू श्याम की भव्य पालकी यात्रा से भक्तिमय हुआ वातावरण, जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत