सहारनपुर। राधा विहार स्थित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में पालकी यात्रा अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा खाटू श्याम कलयुग में धर्म के रक्षक देव हैं। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में पालकी यात्रा नुमाइश कैंप से प्रारंभ होकर किशनपुरा प्रकाश पुरम कपिल विहार बृजेश नगर होते हुए खाना रामपुर हरी विहार रामनगर पठानपुरा गोविंद नगर में आज का विश्राम दिया गया। खाटू श्याम पालकी यात्रा का जगह पर भव्य स्वागत किया गया बाबा का दर्शन किया और पुष्पों की वर्षा की।
खाटू श्याम महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा खाटू श्याम कलयुग के जागृत देव हैं भगवान श्री कृष्ण ने वरदान दिया था जैसे-जैसे कलयुग का भाव बढ़ेगा ऐसे ऐसे तुम्हारा प्रभाव पड़ेगा जो एक व्यक्ति अपने जीवन से हार कर खाटू श्याम की शरण में जाता है श्याम बाबा उसे हारने नहीं देता है उसकी हर संभव रक्षा करता है श्याम बाबा ने अपनी मां मोरबी को वचन दिया था मैं हरने वाले को कभी हारने नहीं दूंगा उसकी रक्षा करूंगा हर संभव उसके साथ रहूंगा ऐसा ही नजारा खाटू श्याम में या बाबा के प्रेमियों में नजर आता है मान्यता है श्याम बाबा की शीश की पूजा होती है परंतु ऐसी भी मानता है की श्याम बाबा का दाहिना हाथ कुबेर है और बाया हाथ महालक्ष्मी है जो दोनों हाथों से अपने श्याम प्रेमियों पर रिद्धि-सिद्धि समृद्धि लूटता है और उनकी रक्षा करता है महाराज श्री ने कहा श्याम बाबा अपनी शरण में आए हुए किसी भी श्याम प्रेमी को खाली हाथ नहीं मोड़ता इसीलिए उसे हर का सहारा कहा जाता है इस अवसर पर संजय राणा राजन कोचर संगीत तनेजा प्रदीप पांचाल अगम शर्मा सनी कंबोज अनिल कश्यप महेंद्र ईशपूजानी दीनानाथ ईश्वर जाने डिंपल सैनी जॉनी सैनी गौतम मदन सुरेश गुप्ता विष्णु दास शर्मा मयंक शर्मा रंजना भगवती देवी राजबाला लोकेश तन्नू गौरी शिवानी आदि रहे।
हारे का सहारा हैं बाबा श्याम, कलयुग में भक्तों के रक्षक हैं देवः स्वामी कालेंद्रानंद महाराज