नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Man arrested for luring and raping minor

सहारनपुर। थाना कोतवाली मण्डी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्यवाही की गयी।
जानकारी के अनुसार गत 19 अपै्रल को वादी द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त फिरोज पुत्र बाबू उर्फ शहजाद निवासी सराय हिसामुद्दीन मछियारो का मौहल्ला थाना कुतुबशेर सहारनपुर द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली मण्डी पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अपहृता की शीघ्र बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरतारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये, निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 21 अप्रैल को अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया था तथा आज थाना कोतवाली मण्डी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त फिरोज पुत्र बाबू उर्फ शहजाद निवासी सराय हिसामुद्दीन मछियारो का मौहल्ला थाना कुतुबशेर सहारनपुर को कमेला कालोनी में पशु पैठ के पास से गिरतार किया गया। विवेचना के दौरान उपरोक्त में मुकदमा उपरोक्त में धारा 137(2) बीएनएस का विलोप कर धारा 87/64(1) बीएनएस की वृद्धी की गयी, गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज उपरोक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में कोतवाली मण्डी के एसआई एसआई प्रताप दत्त शर्मा, एचसी विकल, विनित कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *