सहारनपुर। एसपी देहात मयंक पाठक ने पत्रकार वार्ता में थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय ट्यूबवैल तार चोर गिरोह के पांच चोरों को गिरतार करने की जानकारी देेते हुए कब्जे से सामान बरामद होना बताया गया।
एसपी देहात ने बताया कि गत 29 अप्रैल को वादी संजय कुमार पुत्र कैलाश चन्द निवासी बाल विधा मन्दिर वाली गली कस्बा छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर की दाखिला तहरीर बावत अज्ञात द्वारा वादी के खेत मे लगे सबमर्सिबल से विद्युत तार चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे थाना फतेहपुर शिकायत दर्ज करायी थी। इसके अलावा 27 फरवरी को सावेज पुत्र इकबाल निवासी रसूलपुर कलाँ थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर की दाखिला तहरीर बावत अज्ञात द्वारा वादी की दुकान से 2 वेल्डिंग मशीन, 1 हेमर ड्रिल मशीन, 1 टूल बाक्स, 1 बन्टरा, निगरोल, 1 पेटी वेल्डिंग रोड और 15 मीटर केबल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर तहरीर दी थी।
इसी क्रम में 16 अपै्रल कको वादी मौर्य आनन्द कुमार पुत्र श्री अशोक कुमार नि. ग्राम बरतसपुर थाना मछलीशहर जिला जोनपुर हाल तैनाती 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र फतेहपुर की दाखिला तहरीर बावत अज्ञात चोरो द्वारा फतेहपुर क्षेत्र स्थित उपकेन्द्र से 13 नगर अर्थिंग रोड चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे थाना फतेहपुर पर मामला पंजीकृत कराया गया।
पत्रकार वार्ता में बताया कि एसएसपी ने घटनाओं का तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्तगणो की गिरतारी व बरामदगी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये। आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर 5 अभियुक्तगण अमजद उर्फ उर्मिला पुत्र खुर्शीद, वंश पुत्र पप्पू, नोमान पुत्र अब्दुल वहीद, आकाश उर्फ काशी पुत्र पुष्पेन्द्र,रहीश पुत्र मौसम निवासीगण ग्राम फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर, वंश पुत्र पप्पू नि0 ग्राम फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर को कस्बा छुटमलपुर मे ईदगाह के पीछे से गिरतार किया गया। जिनके कब्जे से 25 मीटर सबमर्सेबिल केबल, 1 वेल्डिंग मशीन, 1 टूल बॉक्स, 1 निगरोलकर जिस पर तांबे का तार लिपटा है, 1 गिलैंडर मशीन, 1 ड्रिल मशीन, 2.5 किलोग्राम तांबे का तार व 2 अरथिंग रॉड़ बरामद हुई।
अंतरजनपदीय ट्यूबवेल तार चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार