सहारनपुर। विगत रात्रि लघु उद्योग भारती की आम वार्षिक बैठक का आयोजन नवादा रोड स्थित स्वर्ण पैलेस होटल में किया गया जिसमे संगठन के सदस्यों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि के रूप में विभाग प्रचारक आशुतोष तथा मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन रहे। बैठक में प्प्ज् रुड़की से आए प्रोफेसर्स तथा एसआईडीबीआई के पदाधिकारियों ने अपना प्रेजेंटेशन दिया तथा बताया कि कैसे उद्योग वैश्विक पटल पर आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सहारनपुर ऐसी स्तिथि में है कि अगर हल्की सी ईमानदार कोशिश की जाए तो अपना शहर बहुत तरक्की कर सकता है। संभाग महामंत्री अनुपम गुप्ता ने कहा कि जब तक सहारनपुर का राजनीतिक तंत्र उद्योगों की सुध नहीं लेगा तब तक शहर का विकास नामुमकिन है। जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल ने आवाहन किया कि संस्था का प्रत्येक सदस्य अगले एक माह में अपने साथ केवल एक सदस्य जोड़े और संगठन को मजबूती प्रदान करें । बैठक में संभाग अध्यक्ष श्री पवन सिंघल मुजफरनगर से राजेश जैन जी जगमोहन गोयल कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा महामंत्री राजीव चनाना शोर्य जैन संचित सागर संरक्षक सुधाकर अग्रवाल उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा घनश्याम माहेश्वरी संजय गोयल प्रभारी राजीव आनंद दुष्यंत सैनी सुशील भारद्वाज विपुल जैन विपुल गर्ग गौरव मित्तल हंस कुमार अग्रवाल गौरव डंग आदेश चौधरी अंकुर सिंघल पंकज मित्तल मयंक अग्रवाल विवेक सिंघल विकास मित्तल संदीप गांधी आशीष जैन प्रमोद गर्ग युद्धवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती की वार्षिक बैठक संपन्न