राज्य सूचना आयुक्त 27 अप्रैल को सहारनपुर में करेंगे समीक्षा बैठक

State Information Commissioner will hold a review meeting in Saharanpur on April 27.

सहारनपुर। राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम 27 अप्रैल को पूर्वान्ह 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त विभागों के जनसूचनाधिकारियों एवं उनके प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी के साथ किसी एक तहसील व विकासखण्ड के जनसूचना प्रकोष्ठ का भी निरीक्षण करेंगे।
जनसूचनाधिकारियों के समक्ष सूचना का अधिकार के तहत प्रस्तुत आवेदन पत्रों एवं उनके प्रथम अपीलीय अधिकारियों के समक्ष प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण के दौरान आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु उनके प्रश्नों का समाधान राज्य सूचना आयुक्त द्वारा किया जाएगा। सूचना आयोग द्वारा जिन प्रकरणों में अभी तक अर्थदण्ड वसूली और क्षतिपूर्ति की कार्यवाही की गयी है, उसका विस्तृत विवरण भी लिया जाएगा। द्वितीय अपीलें व शिकायतें आयोग में प्रचलित है जिनके शीघ्र निस्तारण हेतु विचार-विमर्श तथा लम्बित द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग द्वारा अब तक की गयी कार्यवाही की जानकारी ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *