चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कसा शिकंजा, 3 ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज

Chilkana police crack down on illegal mining, seize 3 tractor-trolleys

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस द्वारा अवैध खनन से भरे तीन ट्रेक्टर ट्राली को सीज किया।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अवैध खनन के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी सिमरन सिंह के नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस द्वारा अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
21 अप्रैल को चेकिंग के दौरान टोडरपुर गन्देडवड मार्ग से 3 वाहन ट्रेक्टर मय ट्राली को अवैध रूप से यमुना नदी से बोल्डर (मोटा पत्थर) भरकर बिना खनन परिपत्र के परिवहन करते पाये जाने के कारण मय अवैध खनन सामग्री के 03 ट्रेक्टर को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *