घर में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

Two notorious thieves arrested for stealing from a house

सहारनपुर। थाना देवबंद पुलिस द्वारा दो शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया गया सामान व नगदी भी बरामद की गयी।
जानकारी के अनुसार गत 21 अप्रैल को वादिया आसमा पत्नी नईम निवासी रोशन कालोनी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर एक तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादिया के घर से सोने व चाँदी के जेवरात तथा 50,000 रूपये नगद चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना देवबंद पर मुकदमा पंजी.त कराया गया।
एसएसपी द्वारा इस चोरी की घटना का संज्ञान लेकर तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु दिशा-निर्देश दिए गये, जिनके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी थाना देवबंद के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वाराचोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण शाहनजर उर्फ जनरेटर पुत्र वसीम नि0 मौ0 रौशन कालौनी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर, सुऐब पुत्र नौशाद उर्फ मक्खी निवासी सय्यैद कालौनी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक अंगूठी (पीली धातु), एक नाक की लौंग (पीली धातु), एक ब्रसलेट (पीली धातु), एक जोडी कान के बुन्दे बच्चे के (पीली धातु), एक गले की माला (सफेद धातु), एक जोडी पायल (सफेद धातु), एक अंगूठी (सफेद धातु), एक जोडी बिछुए (तीन सेट) सफेद धातु, एक अंगूठी नग वाली (सफेद धातु), एक गले का सेट (पीली धातु) व कुल 8,500 रूपये नगद बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *