सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में देश भगत यूनिवर्सिटी अमेरिकास के संचालन निदेशक इंज. अरुण मलिक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यूनिवर्सिटी ने सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के राष्ट्रीय प्रत्यायन एक्रेडिटेशन बोर्ड (एनएबी) से 4 में से 3.11 रेटिंग प्राप्त करके एक बड़ी संस्थागत उपलब्धि हासिल की है। आधिकारिक तौर पर ए$ ग्रेड के समकक्ष मानी जाने वाली यह रेटिंग, डीबीयू अमेरिकास को कैरेबियाई क्षेत्र में संचालित सर्वाेच्च रेटिंग वाली भारतीय मूल के मेडिकल यूनिवर्सिटियों में शामिल करती है। अरुण मलिक ने कहा कि यह उपलब्धि देश भगत यूनिवर्सिटी की वैश्विक उत्.ष्टता, शैक्षणिक अखंडता और भविष्य के लिए तैयार चिकित्सा पेशेवरों के विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इंज.अरुण मलिक ने आगे कहा कि यह मान्यता डीबीयू अमेरिकास की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नियामक अनुपालन और चिकित्सा शिक्षा में वैश्विक मानकों के साथ संरेखण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इस मान्यता के साथ, यूनिवर्सिटी कैरेबियाई चिकित्सा संस्थानों के एक विशिष्ट समूह में शामिल हो गई है, जो अपने मजबूत गुणवत्ता आश्वासन ढांचों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानकीकृत शैक्षणिक प्रणालियों के लिए जाने जाते हैं।
देश भगत यूनिवर्सिटी अमेरिकास को मिली अंतरराष्ट्रीय रेटिंग, कैरेबियाई क्षेत्र में लहराया परचम