पंचायत चुनाव में देरी की संभावना के बीच प्रधानों का हंगामा

Amid the possibility of delay in Panchayat elections, the Pradhans created a ruckus.

सहारनपुर। ग्राम प्रधान संगठनों से जुड़े प्रधानों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रधानों ने आगामी पंचायत चुनाव समय पर न होने की स्थिति में एक वर्ष का कार्यकाल बढ़ाने तथा प्रशासक नियुक्त न किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की मांग को प्रधानों ने हंगामा किया जिसके बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी को प्रर्दशनकारी प्रधानों ने अपना ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के लिए विभिन्न ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधि हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी प्रधान नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल आगामी 26 मई 2026 एवं 19 जुलाई 2026 को समाप्त होने जा रहा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए समय पर पंचायत चुनाव कराना संभव प्रतीत नहीं होता।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि ग्राम प्रधान एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं और अपने क्षेत्र की समस्याओं व आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझते हैं। इस दौरान नाराज प्रधान जमीन पर ही धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी व हंगामा किया। जिसके बाद धरने पर बैठे ग्राम प्रधानों के बीच जिलाधिकारी पहुंचे ओर उनका ज्ञापन लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान संजय वालिया, राहुल त्यागी, अनुप कुमार,सविता देवी, शिवकुमार, बीना सैनी, पंकज,कुसुम, मौ.बाबर, रेनू, राजकुूमार, तेजपाल समेत आदि प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *