विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया 45वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया हिंदुत्व और राष्ट्र सेवा का संकल्प

Vishwa Hindu Mahasangh celebrated its 45th foundation day, workers took a pledge to serve Hindutva and the nation.

सहारनपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा संगठन का 45वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हवन-यज्ञ कर संगठन की मजबूती और हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर शपथ ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ब्रह्मलीन पूज्य महंत अवैद्यनाथ जी ने जिस उद्देश्य के साथ इस संगठन की नींव रखी थी, उन सपनों को साकार करना हमारा परम लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राष्ट्र और हिंदुत्व के गौरव को बनाए रखने के लिए पूज्य गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी के हाथों को मजबूत करना अति महत्वपूर्ण है।
मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष (मातृशक्ति) आशा शाक्यवार पाल और मंडल प्रभारी डॉ. सतीश कुमार गौतम ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि संगठन को आज 45 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। पूज्य अवैद्यनाथ जी द्वारा लगाया गया वह छोटा सा पौधा आज एक विशाल वृक्ष बनकर समाज को अपनी छांव और सुरक्षा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम में मातृशक्ति की ओर से राजकुमारी जायसवाल, भारती नौरंग, अन्नू शर्मा, विद्यावती और मोनिका ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही जिला मीडिया प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता और प्रदेश मोर्चा से शिवा बोहरा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रकाश पाल, सुरेंद्र कुमार, डॉ. तेज बहादुर, डॉ. सोनू पंवार, कृष्णपाल, शिवकुमार, जिला महामंत्री प्रधान अशोक, दीप सैनी, दयाराम गुप्ता, सत्येंद्र सैनी, भजन कोरी और अशोक कुमार सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *