गुर्जर भवन में शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य हुए सम्मानित

Educational seminar organized at Gurjar Bhawan, Principals who have done excellent work in the field of education were honored.

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद् जनपद-सहारनपुर के तत्वावधान में शनिवार को दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में शैक्षिक संगोष्ठी एवं प्रबुद्ध प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने किया। जिसमें शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हरेन्द्र कुमार राय (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद् एवं सदस्य, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सुखपाल सिंह तौमर (प्रदेश महामंत्री), राणा सहस्त्रीशु कुमार ‘सुमन’ (संयुक्त शिक्षा निदेशक, सहारनपुर मंडल), डॉ. अरविन्द कुमार पाठक (जिला विद्यालय निरीक्षक, सहारनपुर) तथा हर्षदेव स्वामी (जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय) ने शिरकत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद् के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने की। आयोजन में मुख्य संरक्षक देव कृष्ण शर्मा एवं संरक्षक डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया तथा शैक्षिक गुणवत्ता, नवीन शिक्षा नीति और विद्यालयों के समग्र विकास पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन में परिषद् के पदाधिकारियों कुलभूषण जैन, के. के. शर्मा, राजीव रंजन सहित उपाध्यक्ष बलविन्द्र कौर, महामंत्री डॉ. अजय कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष डॉ. अनूप सिंह का विशेष सहयोग रहा। संगोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने, विद्यालयों में नवाचार को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *