सहारनपुर। आशा टेªनिंग लाभार्थियों को न्याय दिलाने के लिए आज नई दृष्टि नवयुग प्रधान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने आज अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आशाओं की समस्याओं का एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जिलाधिकारी से समस्या का समाधान करने की मांग की तो एसडीएम ने जिलाधिकारी से से मुलाकात करायी। लेकिन जिलाधिकारी ने ज्ञापन पढ़ने के बाद ज्ञापन को वापस लौटा दिया जिससे संगठन में काफी रोष है।
प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी द्वारा किये गये अशोभनीय व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या प्रधानों को दबे-कुचलों, शोषितों की आवाज उठाने का हक नहंी है, जिला प्रशासन उनकी आवाज को दबाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में आगामी 5 अप्रैल को प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर से मिलकर अपनी बात रखने का कार्य करेगा। इस अवसर पर राजेश कश्यप, निशान अली, जावेद, अतुल वालिया, पूनम, अमित वालिया, अंसार अहमद शामिल रहे।
आशा ट्रेनिंग में धांधली का आरोप, डीएम के व्यवहार से भड़के प्रधान