जे.वी. जैन कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

J.V. Jain College begins three-day annual sports competition

सहारनपुर। तीन दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता मे खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर मे आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन व योगासन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का उदघाटन गौरव कपिल के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उप प्राचार्य प्रोफेसर पंकज गुप्ता ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर हरवीर सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रो. संदीप गुप्ता ने बताया की बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 21 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा महिला वर्ग में 29 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में शिवांश ने हर्ष को 21 -14, विपुल पवार ने सहवाग को 21- 16, दक्ष त्यागी ने विवेक कुमार को 21 -18 से हर्ष पवार ने अंश वर्मा को 21 -19 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल मैच में शिवांश बंसल ने विपुल पवार को 21 -12 से तथा दक्ष त्यागी ने हर्ष पवार को 21- 17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच शिवांश बंसल तथा दक्ष त्यागी के बीच खेला गया जिसे शिवांश बंसल ने 21 -15 से जीतकर खिताब पर कब्जा किया। तीसरे और चौथे स्थान के लिए हर्ष पवार ने विपुल को 21-16 से हराकर तीसरा स्थान अर्जित किया।
महिला वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल मैच में अक्षिता ने रिया को 21- 16 से मुस्कान सिंह ने मुस्कान चौहान को 21- 18, स्वाती ने विशाखा को 21- 16, साक्षी ने खुशी रावत को 21- 17 से हराकर सेमीफाइनल प्रवेश किया। सेमी फाइनल मैच में मुस्कान सिंह ने अक्षिता को 21-18, साक्षी गोयल ने स्वाती को 21 -19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में अक्षिता ने स्वाति को 21-17 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। फाइनल मैच में मुस्कान सिंह ने साक्षी गोयल को 21-19 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। योगासन की प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आकाश कुमार ने प्रथम स्थान,दीपक ने दूसरा स्थान तथा विवेक कुमार ने तीसरा स्थान अर्जित किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर मेगा, दूसरे स्थान पर आंचल तथा तीसरे स्थान पर वंशिका रही।
इस दौरान प्रो.शुभा चतुर्वेदी, प्रो. नीता कौशिक, प्रो.शशि नौटियाल, प्रो.मुकेश कुमार, प्रो.हरिओम गुप्ता, प्रो.अशोक शर्मा, प्रो.परविंद कुमार, प्रो.धर्मेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. संदीप गुप्ता ने किया। निर्णायक मंडल में मनीष कुमार, आचार्य भीम, तेजस्वी चौहान, साहिल कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *