विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने डीएम को भेंट किए पौधे

Children presented saplings to the DM on World Earth Day

सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था नेशनल पब्लिक स्कूल व यूनिक किड्स स्कूल के बच्चों ने विश्व पृथ्वी दिवस पर नवागत जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान को पौधे भेंटकर पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता को प्रदर्शित किया तथा इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समुचित कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। नेशनल पब्लिक स्कूल व यूनिक किड्स स्कूल के बच्चे प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के संयोजक व स्कूल के संस्थापक सुरेन्द्र चौहान, डायरेक्टर मनु चौहान व प्रधानाचार्य हरसिमरत कौर चौहान के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान को पौधे भेट किये।
इस दौरान जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने बच्चों से विश्व पृथ्वी दिवस के विषय मे वार्ता की ओर कहा कि पृथ्वी केवल हमारा घर नहीं, बल्कि हमारा भविष्य है। प्र.ति का संतुलन बनाए रखना और उसके संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लें कि हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित धरती सुनिश्चित करेंगे।
प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र चौहान ने कहा हमे पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ अन्य लोगों को भी पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर व प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना चाहिए ताकि पर्यावरण को स्वच्छ किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के माध्यम से स्कूल व कॉलेज के बच्चों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के प्रयास किया जा रहे हैं। इस दौरान स्कूल की शिक्षिका प्रीति शर्मा, मनस्वी सेतिया, आकांक्षा गेरा, बच्चों में शिवाय यादव,यशिका चावला, मिष्ठी वर्मा, सानवी कंबोज, कियांश, हेज़ल वर्मा, वंश राजपूत,मनप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *