हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

BJP's 47th Foundation Day celebrated with great enthusiasm

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं पिछले वर्षो में संगठन को मजबूत करने इतिहार पर विस्तार से प्रकाष डालते हुए कार्यकर्ताओं से घरों पर पार्टी का ध्वज लगाने और बूथ स्तर के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। आज पार्श्वनाथ सिटी, दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर राज्य मंत्री बृजेश सिंह व जसवंत सैनी पार्टी ध्वजारोहण किया। उन्होंनेे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होकर वैश्विक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को जनसंघ से आगे बढ़ते हुए पार्टी की स्थापना हुई थी, जिसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी संगठनात्मक शक्ति बताया। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं से घरों पर पार्टी का ध्वज लगाने और बूथ स्तर के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। नगर विधायक राजीव गुंबर और महापौर अजय सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम सहित पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा का सम्मान किया गया। इस दौरान महीपाल बाल्मीकि, जगपाल, नरेश सैनी, राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, मनवीर पुंडीर, विजेंद्र कश्यप, अमर गुप्ता, नूतन शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन सेवई व सरदार सुपनीत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *