कुतुबशेर पुलिस ने दबिश देकर 5 वारंटियों को दबोचा

Qutubsher police raided and arrested 5 warrantees.

सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक एच.एन. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नौशाद पुत्र शम्मी, रिजवान पुत्र फैय्याज, मुकेश उर्फ चंचू पुत्र मामचन्द, असरफ पुत्र मौ. हनीफ तथा .ष्णा पुत्र मुन्नालाल शामिल हैं। सभी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, छेड़छाड़ और जुआ अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें समय से न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक एच.एन. सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष चंद, कांस्टेबल मोनू कुमार एवं कांस्टेबल सद्दाम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *