सहारनपुर फुटबॉल टीम के लिए ट्रायल आयोजित, 55 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Trials held for Saharanpur football team, 55 players showed their mettle

सहारनपुर। 20 स्वामी विवेकानंद ट्रॉफी (नेशनल) के लिए इंटर रीजनल स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप हेतु सहारनपुर टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली रोड, सहारनपुर में किया गया। इस ट्रायल में लगभग 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें सहारनपुर के विभिन्न स्कूलों के साथ-साथ शामली, मुजफरनगर और देवबंद जिले के खिलाड़ी भी शामिल रहे।
सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान ने बताया कि चयनित टीम 12 अप्रैल को मुरादाबाद के लिए रवाना होगी तथा टीम की चयनित सूची 11 अप्रैल को जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि खिलाड़ियों का चयन उनकी फिटनेस (फिजिकल) और खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, जिसमें से 16 खिलाड़ी सहारनपुर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य चयनकर्ता आशुतोष कुमार (राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी), मोहम्मद अकरम (राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी), कोच स्प्रिंग डेल, जाकिर अंसारी (इंडसइंड बैंक के हब मैनेजर), मोहम्मद तैय्यब (सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष), यशपाल (सदस्य), मोहम्मद अली खान, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आदेश सिसोदिया एवं मैनेजर जावेद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *