एमएसएमई रोज़गार सृजन का सबसे बड़ा स्रोत, सिडबी के स्थानीय कार्यालय से उद्यमियों को मिलेगी बड़ी राहत

MSMEs are the biggest source of employment generation, SIDBI's local office will provide great relief to entrepreneurs

सहारनपुर। एस. आई.ए. के अध्यक्ष शिव कुमार गौड ने कहा कि वर्तमान समय में एम.एस.एम.ई. रोजगार सजृन का सबसे बड़ा स्रोत है, जिसका लाभ उठाकर उद्यमी जहाँ अपने संस्थान का विस्तार करता है, वही समाज को भी एक बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य करता है, इसी कड़ी में केन्द्र सरकार के उपक्रम भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक अग्राणीय भूमिका निभा रहा है ।
जी.पी.ओ. रोड़ स्थित होटल में सहारनपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन की जनरल बॉडी बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष शिव कुमार गौड ने कहा कि नई यूनिट लगाने व पहले से स्थापित इकाईयों का विस्तार करने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, इसके लिये आसान किस्तो पर और सुगमता से उद्यमी को लोन उपलब्ध कराये जाने के लिये सरकार कार्यरत है। सिडबी के प्रबन्धक रोहित राज ने उद्यमियों के साथ अनेक जानकारियाँ सांझा करते हुए कहा कि सिडबी का आफिस अब सहारनपुर जनपद में भी खुल गया है, इससे पहले उद्यमियों को देहरादून या दूसरे जनपदो में जाना पड़ता था, अब उन्हे कही जाने की आवश्यकता नही है। अब सहारनपुर में ही उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
संस्था संरक्षक के. एल. अरोड़ा ने कहा कि इस दौर मे एम.एस.एम.ई. इकाईयाँ ही सरकार के अर्जन का बड़ा स्रोत है। अतः सरकार एम.एस.एम.ई. को बढ़ावा देने को तत्पर है तथा पूरा माहौल व्यापार के हित में बना हुआ है, जिसका फायदा अधिक से अधिक उद्यमियों को उठाना चाहिये तथा नये-नये रिसर्च कर क्वालिटी प्रोड्क्ट बनाकर मार्किट में लाने चाहिये ।
महामंत्री उदित गुम्बर ने कहा कि संस्था का प्रयास रहता है कि वह सरकार द्वारा संचालित सभी जानकारियाँ इस प्लेटफार्म से उद्यमियों को उपलब्ध कराये, इसी कड़ी में आज सिडबी को वन-टू-वन बातचीत के लिये संस्था ने आमंत्रित किया और उम्मीद है कि उद्यमी इससे लाभांवित होंगें। इस दौरान मुख्य रूप से सहारनपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के महामंत्री उदित अरोड़ा, कोशाध्यक्ष परम बत्रा, संरक्षक संजय मल्होत्रा, दर्शन लाल गुप्ता, विनोद गुम्बर, सोम गोयल, दीपक बंसल, शरद भार्गव, सुशील भारद्वाज, गणपत राय, सुनील अनेजा, राजीव अनेजा, सुश्री सुमन राजपूत, पूनम भार्गव, निशा साहनी, अरूण सडाना, स. दलजीत सिंह कौचर, प्रशान्त कपिल, राजेश शर्मा, त्रिभुवन इलाहाबादी, सक्षम गुलाटी, अंकित गुलाटी समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *