जय हिंद पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित

Jai Hind Public School declared exam results, meritorious students honoured

सहारनपुर। शहर के प्रतिष्ठित जय हिंद पब्लिक स्कूल शेखपुरा कदीम का वार्षिक परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम ताज किरा 98 प्रतिशत,द्वितीय शिवानी पाल 96 प्रतिशत और तृतीय स्थान पर हसन 96 प्रतिशत,प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य दिव्या ठाकुर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अभिभावकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम काफी संतोषजनक रहा है, जिसमें अधिकांश छात्र छात्राएं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। इस अवसर पर तरुण, आरुषि, शिवानी, अंजली चौधरी, मंजू नंदा, वंदना आहूजा, शालू स्वेता कपूर आदि अध्यापकगण मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *