मुख्य विकास अधिकारी और एसपी सिटी ने किया बालिका सुधार गृह का औचक निरीक्षण

Chief Development Officer and SP City conducted a surprise inspection of the girl's reform home.

सहारनपुर। महिला आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आज मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन एवं पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने जनता रोड स्थित बालिका सुधार गृह का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक टीम भी उनके साथ मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बालिकाओं के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने बालिका गृह की निरीक्षिका को स्पष्ट निर्देश दिए कि बालिकाओं के सुधार एवं देखरेख में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाएं। मुख्य विकास अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि महिला आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह बालिका सुधार गृह का निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में आज यह निरीक्षण किया गया है, ताकि बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *