माँ कालरात्रि करती हैं काल को नियंत्रित और सृष्टि का संतुलनः स्वामी कालेंद्रानंद महाराज

Mother Kaalratri controls time and maintains the balance of the universe: Swami Kalendrananda Maharaj

सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति वैष्णवी महाकाली मंदिर में चौत्र नवरात्रि में सप्तम कालरात्रि नवरात्रि अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा मां कालरात्रि काल को नियंत्रित कर सृष्टि का संतुलन करती है।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में मां कालरात्रि माता की महिमा वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां कालरात्रि दोस्तों का संघार करने के लिए प्रकट हुई मां कालरात्रि काल को नियंत्रित करके जगत का कल्याण करती है। मानव शरीर में कहा संसार में पाप और पुण्य का संतुलन कालरात्रि ही करती है अर्थात प्रत्येक जीव के जीवन में जो भी नकारात्मक था होती है उसका समूल नस मां कालरात्रि ही करती है। उन्होंने कहा मां कालरात्रि ब्रह्म शक्ति हैं शिव का ब्रह्म रंध्र हे, जो सृष्टि को संचालित कर संतुलित करती हैं। मां कालरात्रि है समस्त कासन एवं दुखो का हरण कर प्रत्येक जीव का कल्याण करती हैं। मां कालरात्रि की मूल शक्ति प्रत्येक जीव की सुषमा नाडी में वास करती है। मां कालरात्रि की कृपा से जीव को ब्रह्म दर्शन होता है आत्म दर्शन होता है और वह मोक्ष प्राप्त करता है इसलिए प्रत्येक जीव को महाकाल रात्रि की उपासना कर अपने जीवन को भय मुक्त बनाना चाहिए। इस अवसर पर रमेश शर्मा, उपेंद्र चौधरी, अश्विनी कंबोज, सागर गुप्ता, उमा जैन, बबीता, राजबाला, रीना, कुसुम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *