हिन्दू नववर्ष एवं शाकंभरी मेले की शुचिता को लेकर हिन्दू जागरण मंच मुखर, प्रशासन से की विशेष मांग

Hindu Jagran Manch vocal about the purity of Hindu New Year and Shakambhari Fair, made special demands from the administration

सहारनपुर। हिन्दू जागरण मंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांतसिंह ने एक ब्यान में कल 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे हिंदू नववर्ष प्रतिपदा व शाकंभरी देवी नवरात्रि मेले में विधर्मियों के प्रवेश व भागीदारी एवं व्यापार करने को अविलंब रोके जाने की मांग की है। वे दिनांक 18 मार्च 2026 को शास्त्री नगर सहारनपुर कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा सहारनपुर पुलिस प्रशासन को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए कि नवरात्रि मेले में श्रद्धालु दस दिन तक व्रत आदि रखकर माता की भक्ति करते हैं जिसके लिए शुचिता व स्वच्छता के साथ भक्षण पदार्थों (फलादि) की आपूर्ति हिन्दू समाज के देवी माता में श्रद्धा रखने वाले व्यक्तियो के माध्यम से ही हो कोई अवैध मांसाहारी अपवित्र हाथों का छुआ हुआ नहीं हो यह बहुत आवश्यक है, जिससे श्रद्धा व शुचिता में कोई व्यवधान न हो सके।
इस अवसर पर उन्होंने कुछ हिंदू संगठनों के द्वारा शाकंभरी मेले में विधर्मियों के प्रवेश को रोके जाने की मांग पर एफआईआर दर्ज करने व उत्पीड़न करने पर कड़ी आलोचना की तथा ऐसी कार्रवाई को अविलंब वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह, मांगेराम त्यागी, रामदीप बंसल, धर्मपाल कश्यप, रजत गोयल कुलदीप राणा प्रताप सिंह सन्नी शिवम् आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *