सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरतारी और अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरतार कर उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक एच.एन. सिंह के नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौ. शादान उर्फ सद्दू पुत्र कय्युम निवासी कटहल कॉलोनी खाताखेड़ी, थाना मंडी जनपद सहारनपुर को मानकमऊ नहर की पटरी गैस गोदाम के पास से गिरतार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। बरामदगी और गिरतारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना कुतुबशेर में मु0अ0सं0 115/2026 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरतार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरतार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक वशिष्ठ तथा हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।
वांछित अभियुक्त दबोचा