सेंट मैरी स्कूल का जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पहला स्थान

St. Mary's School wins first place in junior basketball competition

सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सेंट मैरी स्कूल, चिलकाना रोड सहारनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त कर जिला चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा, बॉक्सिंग कोच प्रवीण कुमार, लाल धर्मेंद्र तथा रविकांत धीमान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के खिलाड़ियों ने बताया कि वे लगातार कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास कर रहे हैं, जिसका परिणाम अब प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। इस सफलता का श्रेय सेंट मैरी स्कूल के कोच अब्दुल रहमान को भी दिया जा रहा है, जो पूरे समर्पण और लगन के साथ बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में सहारनपुर के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *