कांशीराम जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Took a pledge to follow the ideals of Kanshi Ram ji

सहारनपुर। बहुजन समाज के महान नेता कांशीराम की जयंती रविवार को सहारनपुर कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष मुनीश सहगल के नेतृत्व में महानगर कार्यालय तथा ग्राम रामनगर स्थित अंबेडकर लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के जागरण के लिए समर्पित किया। उन्होंने दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग को संगठित कर उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, चंद्रजीत सिंह, प्रवीण चौधरी, वरुण शर्मा, अक्षय चौधरी, अशोक सैनी, मधु सहगल, प्रदेश सचिव व प्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, रीता बब्बर, रेखा धीमान, इमरान कुरेशी, नेत्रपाल भाभरी, सतीश कश्यप, सरदार हनी सिंह, विपिनकांत, नसीब खान, अनिरुद्ध गुरुंग, शहनाज खान, अमित राठौर, सुनील राठौर, मयंक शर्मा, प्रभजोत सिंह और गुलशेर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *