गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

A memorandum was submitted after a sit-in protest demanding that cow be declared the 'Mother of the Nation'.

सहारनपुर। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। आज हकीकत नगर के रामलीला मैदान पर जनपद के देवबंद क्षेत्र के लोगों ने दीपक पाल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारी ने भारत सरकार से पूरे देश में गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन में मांग कयते हुए कहा कि गौवंश के संरक्षण, पालन और संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाये जाये।
ज्ञापन में दीपक पाल ने कहा कि भारत में गाय का आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में गौहत्या तथा निराश्रित गौवंश के सड़कों पर दयनीय स्थिति में घूमने के कारण इसके अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी की धार्मिक भावनाएं गौमाता से जुड़ी हुई हैं, इसलिए जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी नीति बनाई जाए तथा गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *