नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर की मांग तेज

Demand for flyover at Nagal bus stand intensifies
  • भाकियू रक्षक ने दी 23 मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
    सहारनपुर। नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर न होने के कारण सैकड़ों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। बस स्टैंड पर हाइवे से हजारों छात्र छात्राएं प्रतिदिन गुजरती है,इसके अलावा सैकड़ो बुजुर्गों महिलाओं सहित राहगीर गुजरते हैं। हाइवे के दोनों और सैकड़ो व्यापारिक प्रतिष्ठान, क्लिनिक, अस्पताल एवं स्कूल मौजूद है। फ्लाईओवर ब्रिज ना होने के कारण सडक पर कट से गुजरने वाले हर राहगीर को जान का खतरा बना रहता है।
    जनता की सुरक्षा के लिए शीघ्र फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए। भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने लगभग 20 बार जिले के प्रशासनिक अधिकारियों प्लाई ओवर निर्माण के लिए ज्ञापन दिया जा चुका है, परंतु अब तक किसी भी अधिकारी द्वारा उक्त विषय पर कोई संतोषजनक कार्य नहीं किया गया है। कृपया उपरोक्त मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके अति शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, अन्यथा भारतीय किसान यूनियन रक्षक 23 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन आंदोलन, धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *