सहारनपुर के बच्चों ने अयोध्या में गाड़ा झंडा, बैडमिंटन और कुश्ती में जीते गोल्ड मेडल

Children from Saharanpur hoisted the flag in Ayodhya, won gold medals in badminton and wrestling.

सहारनपुर। 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता अयोध्या 2025-26 में जनपद के खिलाड़ियों का रहा दबदबा। बैडमिंटन सिंगल में अभिनव चौधरी व डबल में अभिनव चौधरी तथा शक्ति वर्धन सिंह दोनों का गोल्ड मेडल, कुश्ती में आरोही तोमर 45़ भार वर्ग व पूर्वी तोमर 50 भार वर्ग मे दोनों के गोल्ड मेडल, योगा की दोनों टीमें बालक वर्ग व बालिका वर्ग दोनों को ब्रॉन्ज मेडल, ताई कमांडो बालक वर्ग में लक्ष्य का सिल्वर मेडल, ताई कमांडो बालक वर्ग मैं आरुष का ब्रॉन्ज मेडल, बालिका वर्ग में जोया का ब्रॉन्ज मेडल, जूडो में बालक वर्ग में आरुष तथा निहाल कश्यप का ब्रोंज मेडल। सभी छात्रों ने मेडल प्राप्त कर अपने सहारनपुर मंडल का नाम रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *