महिला दिवस पर आयुष्मान भारत का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहनें सम्मानित

Ayushman Bharat's message on Women's Day, Asha sisters honored for their excellent work

सहारनपुर। विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयुष्मान भारत योजना को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने योजना के लाभ और चल रहे आयुष्मान कार्ड अभियान की जानकारी दी। नेहरू मार्केट स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (लघु स्वास्थ्य केंद्र) में आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह ने आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इसमें महिला शक्ति और आशा बहनों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने वर्तमान में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के शेष कार्ड जल्द से जल्द बनाए जाने चाहिए, ताकि प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि 1 मार्च से 23 मार्च तक 14 दिवसीय कुष्ठ रोगी खोजी अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत सर्वेक्षण कर रोगियों की पहचान की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर निदेशक आर.के. रामानंद ने की। इस दौरान अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने वाली आशा कार्यकर्ताओं इमराना, सीमा और सुमन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीपीसी सुशील गुप्ता ने किया। इस मौके पर डॉ. अरविंद, डॉ. अविनाश शाला, हिमांशु तंवर, निशांत शर्मा, अमरीश आर्य, विनोद कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *