सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सरसावा क्षेत्र से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11.50 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में 3 जुलाई 2026 को सरसावा पुलिस गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नकुड़ रोड हाईवे अंडरपास के आगे दाहिनी ओर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तस्लीम पुत्र मंजूर निवासी मोहल्ला हरिजनान, कस्बा एवं थाना सरसावा तथा सूफियान पुत्र नानू निवासी मोहल्ला मिरधान, कस्बा एवं थाना सरसावा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 11.50 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरसावा में मुकदमा अपराध संख्या 218ध्2026, धारा 8ध्15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अभ्यस्त अपराधी हैं। इनके नेटवर्क की फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी तस्लीम के विरुद्ध पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022, 2024 और 2025 में थाना सरसावा में दर्ज मामले शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक देवकरण शर्मा, उपनिरीक्षक राममेहर सिंह, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, कांस्टेबल जगदीश कुमार, रिजर्व कांस्टेबल इमरान अली तथा रिजर्व कांस्टेबल अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
11.50 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्करक दबोचे