सड़कों और ढाबों पर जाम छलकाने वालों की खैर नहीं, नए आबकारी निरीक्षकों ने संभाला मोर्चा

Those who spill liquor on the roads and in dhabas will be in trouble, new excise inspectors have taken charge.

सहारनपुर। जनपद में खासतौर पर महानगर में किसी भी होटल या ढाबे में शराब पिलाते पाया गया तो उसकी खैर नहीं। आरोपियों के खिलाफ आबकारी विभाग कड़ी कानूनी कार्यवाही करेगा। यह कहना है नवनियुक्त आबकारी निरीक्षकों आर. के. मिश्रा व राजकमल सिंह चौहान। सैक्टर-1 के आबकारी निरीक्षक आर. के. मिश्रा व सैक्टर-2 के आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह चौहान चार्ज संभालते ही एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट रोड से लेकर पुरानी चुंगी, पुराना शहर, चिलकाना रोड, शुगर मिल, खलासी लाइन, अंबाला रोड आदि क्षेत्रों में कहीं भी बने ढाबांे पर यदि कोई शराब पिलाते या गाड़ी के अंदर शराब पिलाते पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा। श्री मिश्रा ने कहा कि दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, क्लासी लाइन, आईटीसी रोड पर बने रेस्टोरेंट और ढाबों पर अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ और कारों में शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सैक्टर 2 आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह चौहान ने अपने क्षेत्र में जेल चुंगी, देहरादून रोड, लिंक रोड, बड़ी नहर, चिलकाना अड्डा, नुमाइश कैंप इन क्षेत्रों में बने ढाबे और रेस्टोरेंट पर पैनी नजर रहेगी। कोई भी शराब पिलाता हुआ मिला और कारों में भी कोई ढाबे वाला शराब के लिए गिलास देता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि काफी दिनों से महानगर में अवैध शराब पिलाने वालों की शिकायतें मिल रही थी जिनके खिलाफ चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जापएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *