हाथरस पीड़ित परिवार को दूसरे राज्य में शिफ्ट करे सरकारः जयप्रकाश रामचरण

Government should shift Hathras victim's family to another state: Jaiprakash Ramcharan

सहारनपुर। जनहित क्रांतिकारी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश रामचरण डागौरी ने कहा कि शोषित पीड़ित गरीब किसान मजदूर और वंचितों को न्याय हक और अधिकार दिलाने के लिए वह लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश के होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश रामचरण डागौरी आज जिला वाल्मीकि सभा के पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन सूद के गोविंद नगर स्थित पर संगठन विस्तार के लिए आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी दलित पिछड़े अल्पसंख्यक हितेषी राजनीतिक पार्टियों जो अपने-अपने दम पर सरकार बनाने का दावा कर रही थी उनका हश्र आज जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि शोषित उपेक्षित समाज कि वह लड़ाई लड़ रहे हैं और गोहाना, मिर्चपुर हरियाणा, नागल दिल्ली, आगरा और हाथरस के ग्राम भूल घड़ी में घटित घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हाथरस पीड़ित परिवार को यदि वहां से किसी अन्य स्थान पर भेज दे, तो जो खर्च उनकी सुरक्षा पर हो रहा है वह खर्च भी आधा रह जाएगा, लेकिन सरकार न जाने किन कारणों से उस परिवार को वहां से बाहर भेजने का काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लक्ष्य के साथ गरीब, शोषित, पीड़ित लोग जिनके साथ अन्याय अत्याचार हुआ है उनके साथ खड़ी होकर उन्हें न्याय दिलाने का काम करेगी और 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का काम करेगी उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में यदि कोई पार्टी उनसे गठबंधन करना चाहेगी तो उसके लिए दरवाजे खुले हैं लेकिन पहले समाज की बात करनी होगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी अशोक कुमार,उप प्रचारक उपसचिव योगेंद्र एस राजराही, जिला वाल्मीकि सभा के पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन सूद एवं गौरव सहित आदि मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *