सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थोंध्नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन सवेरा”के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्तगण 1. तौसीन पुत्र शमीम निवासी मौ0 नई बस्ती हलालपुर थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर व 2. नौमान पुत्र यूसूफ निवासी मौहल्ला नई कालोनी हलालपुर थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर को खाली खण्डर मंशापुर नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण के कब्जे से कुल 150-150 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0 94/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है।
300 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार