दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस पर मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस, 10 बड़े उद्यमी सम्मानित

Traders' Welfare Day celebrated on the birth anniversary of the legendary philanthropist Bhamashah; 10 prominent entrepreneurs honored.

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में प्रदेश भर में मनाया गया। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्वाधिक कर देने वाले 10 व्यापारियों व उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
मुरादाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सभी ने सजीव प्रसारण देखा। जिला प्रशासन, राज्य कर और संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नगर राजीव गुम्बर एवं जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान उपस्थित रहे। सम्मानित किए जाने वाले व्यापारियों में जनपद में सबसे अधिक टैक्स देने वाले 10 व्यापारियों माया अप्लायंस करनल संजय मिढ्ढा, टेरेस बिस्टरो से श्री माणिक ठकराल, शांति इंटरप्राइजेज, राकेश कॉन्ट्रैक्टर से राकेश राणा, सचदेवा इंटरप्राइजेज नरेंद्र कुमार सचदेवा, वीरेंद्र कुमार कॉन्ट्रैक्टर से वीरेंद्र कुमार, कपिल मोटर्स से बृजेश कपिल, पारसमणी इंटरप्राइजेज से दिव्यांशु जैन, गोपाल फॉरवर्डिंग से विवेक गुप्ता, ऑलग्रेस डेवलपमेंट प्रा0लि0 को शील्ड, सर्टिफिकेट एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों शीतल टंडन, रमेश अरोड़ा, रवींद्र मिगलानी, विवेक मनोचा, जयवीर राणा, मुकुंद मनोहर गोयल, अजय शर्मा, राधेश्याम नारंग, दीपांशु गोयल, प्रदीप टायल, ईश्वर दयाल गोयल, अमित जैन, रोहित घई, नरेश धीमान, नुसरत साबरी, हरपाल वर्मा, संजीव कक्कड़, नीरज अरोड़ा, अमित गर्ग, अंतरिक्ष अरोड़ा, सुनील शर्मा, अरुण, सचिन घई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *