जनता देश संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

The Janata Desh Sangathan submitted a memorandum to the District Magistrate.

सहारनपुर। जनता देश संगठन (जेडीएस) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने गुलदस्ता भेंट कर डीएम का स्वागत किया और जनपद का पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। संगठन ने डीएम को अपनी कार्यशैली से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने जनता देश संगठन का धन्यवाद और आभार जताया। उन्होंने भविष्य में प्रशासन और संगठन के साथ सामंजस्य बैठाकर सामाजिक कार्य करने का आश्वासन दिया।
संगठन ने बताया कि वह जल्द प्रशासन के साथ मिलकर महिला उत्थान और महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *