डीएम व एसएसपी ने शाकंभरी खोल का भौतिक निरीक्षण कर लिया राहत कार्यों का जायजा

The DM and SSP conducted a physical inspection of Shakumbhari Khol and took stock of relief operations.

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा बीती रात्रि माँ शाकम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में अचानक पानी के तेज बहाव के कारण हुई हानि के दृष्टिगत स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने जानकारी दी कि पहले से ही सुरक्षा के दृष्टिगत टीमों को तैनात किया गया था। मौसम अलर्ट के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन की टीमें स्थल पर तैनात है। जिलाधिकारी ने मृतक दो महिलाओं के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। उन्होने कहा कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार यथाशीघ्र सहायता दी जाएगी। डीएम अरविंद कुमार चौहान सभी स्थानीय लोगों, आगन्तुकों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार का मौसम अलर्ट हो तो सुरक्षित स्थानों को न छोडें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिनकी ड्यूटी लगाई गयी है वह अपना कार्य उत्तदायित्व पूर्ण ढंग से करना सुनिश्चित करें तथा आने वाले श्रद्धालुओं को यथास्थिति से अवगत कराएं।शिवालिक पहाड़ियों पर भारी बारिश और खराब मौसम के चलते सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में नदी का जलस्तर बढ़ने से नुकसान और जनहानि होने के बाद मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए 29 मई से 31 मई तक मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मौसम को देखते हुए मंदिर आने से बचें। उन्होंने बताया कि यदि मौसम सही रहा तो मंदिर 1 जून से पुनः दर्शनार्थ खोला जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, उपजिलाधिकारी बेहट मानवेन्द्र सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *