सहारनपुर। नशे के काले कारोबार पर नकुड़ पुलिस ने एक बार फिर ऐसा वार किया है, जिसने तस्करों की जड़ों तक हिला कर रख दिया है। डीआईजी अभिषेक सिंह और पुलिस कप्तान अभिनन्दन सिंह के सख्त निर्देशों के बीच चल रहे अभियान में थाना नकुड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को दबोचने की खबर आ रही है। उसके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये से अधिक की स्मैक बरामद हुई है। इस कार्रवाई की कमान संभाल रहे प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो अपराधियों के लिए कोई कोना सुरक्षित नहीं बचता। उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर घेराबंदी कर तस्कर को धर दबोचा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना आ रही है कि यह वही तस्कर है जो पहले पकड़े गये तस्कर के साथ मिलकर जिले में नशे के कारोबार को अंजाम दे रहा था। गौरतलब है कि नकुड़ पुलिस पिछले 120 दिनों में करीब 12 करोड़ रुपये की स्मैक पकड़कर पहले ही नशा माफिया की कमर तोड़ चुकी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि अब नकुड़ क्षेत्र में नशे का धंधा करना आसान नहीं रहा। पुलिस का यह अभियान सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त करने की एक मजबूत पहल बन चुका है।
More Related Articles
गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम रखें, आपसी भाईचारे से मनाएं ईदः डीएम मनीष बंसल
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में ईद की…
कांग्रेस-सपा छोड़ कई नेता रालोद में शामिल
सहारनपुर। हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर कांग्रेस, सपा, छोड़कर सचिन शर्मा देवबंद, दिलनवाज देवबंद, प्रवीण…
विश्व पृथ्वी दिवस पर सहारनपुर में स्वच्छता का लिया संकल्प
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा…