सहारनपुर। नशे के काले कारोबार पर नकुड़ पुलिस ने एक बार फिर ऐसा वार किया है, जिसने तस्करों की जड़ों तक हिला कर रख दिया है। डीआईजी अभिषेक सिंह और पुलिस कप्तान अभिनन्दन सिंह के सख्त निर्देशों के बीच चल रहे अभियान में थाना नकुड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को दबोचने की खबर आ रही है। उसके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये से अधिक की स्मैक बरामद हुई है। इस कार्रवाई की कमान संभाल रहे प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो अपराधियों के लिए कोई कोना सुरक्षित नहीं बचता। उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर घेराबंदी कर तस्कर को धर दबोचा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना आ रही है कि यह वही तस्कर है जो पहले पकड़े गये तस्कर के साथ मिलकर जिले में नशे के कारोबार को अंजाम दे रहा था। गौरतलब है कि नकुड़ पुलिस पिछले 120 दिनों में करीब 12 करोड़ रुपये की स्मैक पकड़कर पहले ही नशा माफिया की कमर तोड़ चुकी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि अब नकुड़ क्षेत्र में नशे का धंधा करना आसान नहीं रहा। पुलिस का यह अभियान सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त करने की एक मजबूत पहल बन चुका है।
More Related Articles
मां शाकंभरी देवी को अर्पित होगी 900 फीट लंबी चुनरी
सहारनपुर। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्व धाम में आयोजित मां राधा विहार स्थित महा…
सहारनपुर पुलिस : आज का गुड वर्क (26/07/23)
रिपोर्ट -हाजी माजिद कुरैशी एसएसपी सहारनपुर के निर्देशन में सशक्त पैरवी के चलते मा0 न्यायालय…