सहारनपुर। विकास खण्ड पुंवारका के उच्च प्राथमिक विद्यालय, सरखड़ी शेख में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत चित्रकला व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया व विद्यालय के बालक/बालिकाओं के खेलने हेतु खेल किट दी गयी साथ ही बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए सेनेटरी पैड वितरित किये गये एवं हेल्पलाइन नंबर्स व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाओं व बालक/बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व बाल विवाह शपथ दिलाई गई व वृक्षारोपण भी किया गया।
चित्रकला व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन