सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सहारनपुर आगमन पर तहसील सदर परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। राजस्व संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि वह संगठन के प्रत्येक सदस्य को साथ लेकर चलेंगे और अमीन संवर्ग की समस्याओं के समाधान को सर्वाेच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि तहसील, जिला, मंडल अथवा प्रदेश स्तर पर राजस्व संग्रह अमीनों से जुड़े जो भी कार्य या समस्याएं लंबित हैं, उन्हें शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाकर उनके शीघ्र समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अमीनों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का भी भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष यशवंत सिंह, तहसील मंत्री सुधीर कुमार राणा सहित बड़ी संख्या में राजस्व संग्रह अमीन उपस्थित रहे। इस अवसर पर अवनीश शर्मा, अभिनव सिंह, विनेश सैनी, नाथीराम राणा, जयपाल सिंह कश्यप, प्रदीप कुमार, महाराम, राजीव, मनोज राणा, अशोक चौबे, सुनीत कुमार, नवीन गुप्ता, विनोद रावत, राकेश कुमार, अनिल यादव, चेतपाल त्यागी, शहजाद, शमशाद, रवि सहित अनेक सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह का सहारनपुर में भव्य स्वागत