बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर डीएम सख्त, चीनी मिलों को तत्काल भुगतान के निर्देश

DM Takes Strict Stance Over Pending Sugarcane Dues; Directs Sugar Mills to Make Immediate Payments

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के सम्बन्ध में किसान संगठनों, चीनी मिल के अधिकारियों, उप गन्ना आयुक्त, एवं जिला गन्ना अधिकारी के साथ बैठक की गई।
जिलाधिकारी द्वारा चीनी मिल टोडरपुर के शेयर होल्डर राणा ग्रुप को पेराई सत्र 2024-25 का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए भुगतान करने के निर्देश दिये गये। चीनी मिल गागलहेडी, बिडवी एवं गांगनौली के यूनिट हैड को पेराई सत्र 2025-26 का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिये गये। चीनी मिल टोडरपुर पर पेराई सत्र 2024-26 को 20 करोड तथा चीनी मिल गागलहेडी, बिडवी एवं गांगनौली पर पेराई सत्र 2025-26 का क्रमशः 14.75 करोड, 21.58 करोड तथा 124.16 करोड बकाया है।
बैठक में उप गन्ना आयुक्त ओमप्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी श्री शैलेश कुमार मौर्य, चीनी मिल गागलहेडी, बिडवी एवं गांगनौली के यूनिट हैड तथा चीनी मिल टोडरपुर के शेयर होल्डर राणा ग्रुप के प्रतिनिधि एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधि तथा कृषकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *