सहारनपुर/रामपुर मनिहारान। आज दिनांक 8 जून, दिन सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के 55वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य श्हिंदू स्वाभिमान सम्मेलनश् का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में जनसमुदाय ने सहभागिता कर महाराज जी की दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक व मुरादाबाद मंडल प्रभारी डॉ. इंद्रदेव सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश प्रजापति जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर ऋषिपाल राणा द्वारा की गई, जबकि कुशल मंच संचालन जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने किया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता रामपुर मनिहारान के वर्तमान विधायक देवेंद्र निम, प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष आशा सब्बरवाल, डॉ. सतीश कुमार गौतम जी और पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र पंवार ने अपने प्रखर विचार रखे। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व, कानून व्यवस्था और जनहित के कार्यों की सराहना की। इस दौरान पूरे पंडाल में कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा एक ही गगनभेदी नारा लगाया गया कि योगी जी को सीएम से पीएम बनाना है। महाराज जी के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए इस अवसर पर एक विशाल सहभोज (भंडारे) का आयोजन किया गया। इसके साथ ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए गरीब एवं असहाय महिलाओं को अंग वस्त्र दान किए गए। कार्यक्रम की सफलता और महाराज जी के प्रति अटूट विश्वास को देखते हुए, क्षेत्र के भारी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने विश्व हिंदू महासंघ की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन में जुड़ने का संकल्प लिया।
इस भव्य सम्मेलन को सफल बनाने में मातृशक्ति से मनिता डाबरे, भारती नौरंगपुर, राजो देवी इस्लामनगर, पूनम कोट्टा और तौशी गौतम जी ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनके साथ ही ऋषिपाल पंवार, मा. सुरेंद्र सिंह, सुधीर वोहरा, देश कुमार पिलखनी, रवि घाटेड़ा, कुलबीर प्रधान मदनूकि, मोनू जंधेड़ा, नरेश प्रधान खटकाहेड़ी, रोहित प्रधान धारकी, अमित प्रधान खानपुर, चौ. सुशील त्यागी, नीतीश प्रधान पीलखनी, चौ. विक्रम सिंह, नरेश पिलखनी, चौ. रमेश, पंकज कुमार मौर्य, राजकुमारी जायसवाल, विशाखा शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन