सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग में मुक्केबाजों ने दिखाया दम

Boxers display their prowess in Sub-Junior Girls' Boxing.

सहारनपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजित हुए सेमी फाइनल मुकाबलो में खिलाड़ियां नें अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 मण्डलों से आए 76 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही है।
क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में तीसरे दिन पहला सेमीफाइनल मैच 30-33 कि.ग्रा. भार वर्ग में मोहिनी मेरठ बनाम अनामिका कुशवाहा गोरखपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें अनामिका कुशवाहा गोरखपुर 5-0 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच 33-35 कि.ग्रा. भार वर्ग में संजना राजभर वाराणसी बनाम कु0साक्षी पटेल प्रयागराज के मध्य खेला गया जिसमें संजना राजभर वाराणसी दूसरे राउण्ड में विजयी रह। तीसरा सेमीफाइनल मैच 37-40 कि.ग्रा. भार वर्ग में सान्वी यादव वाराणसी बनाम अमृतापाल प्रयागराज के मध्य खेला गया जिसमें सान्वी यादव वाराणसी 5-0 से विजयी रही। चौथा सेमीफाइनल मैच 40-43 कि.ग्रा. भार वर्ग में हर्दिया तारिक अलीगढ़ बनाम कु0प्रांसी कुशवाहा गोरखपुर के मध्य खेला गया जिसमें हर्दिया तारिक अलीगढ़ 3-2 से विजयी रही। पांचवा मैच 43-46 कि.ग्रा. भार वर्ग में नीतू प्रयागराज बनाम संध्या यादव वाराणसी के मध्य खेला गया जिसमें संख्या यादव वाराणसी दूसरे राउण्ड में विजयी रही। छठा सेमीफाइनल मैच 46-49 कि.ग्रा. भार वर्ग में खेल गया गया जिसमें नन्दनी चौहान मेरठ बनाम अराध्या मौर्या वाराणसी के बीच खेला गया जिसमें नन्दनी चौहान तीसरे राउण्ड में विजयी रही। सांतवा सेमीफाइनल मैच 49-52 कि.ग्रा. भार श्रेणी में खुशी तिवारी गोरखपुर बनाम अराध्या आर्या लखनऊ के मध्य खेला गया जिसमें खुशी तिवारी गोरखपुर पहले राउण्ड में विजयी रही। आठवां मैच 55-58 कि.ग्रा. भार वर्ग में गरिमा जाकव झांसी बनाम माही मेरठ के मध्य खेला गया जिसमें कु0माही मेरठ तीसरे राउण्ड में विजयी रही। नवां मैच 61-64 कि.ग्रा. भार वर्ग में पलक तिवारी मेरठ बनाम समृद्वि शर्मा अलीगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें समृद्वि अलीगढ़ चौथे राउण्ड में विजयी रही।
प्रतियोगिता मे निर्णायकों की भूमिका सोमप्रकाश शर्मा, पवन कुमार, संजय गुप्ता, मनीष हजरिया, रॉबिन सिंह, अंकित गुप्ता, राजबहादुर, विवेक ढाका, कंचन भारती, कविता, सोनम, ननिका लिम्बू के द्वारा निभाई गई। इस अवससर पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, जिला बॉक्सिंग संघ की सचिव रितु देवी, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र, आदेश, सन्नी, पुनीत आर्य, प्रीति, प्रियंका, रूपेश, आकाश, गौरव, सुप्रिया, कनिष्ठ सहायक पुष्पपाल सिंह चौहान, शिवनंदन, तबरेज अहमद, अंकुश प्रजापति सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *