सोनिया पंवार का सिविल सर्विस पावर लिटिंग प्रतियोगिता (नेशनल) के लिए चयन

Sonia Panwar selected for the Civil Services Powerlifting Competition (National)

सहारनपुर। राजकीय कन्या इण्टर कॉलिज, सहारनपुर में कार्यरत शारीरिक शिक्षिका श्रीमती सोनिया पंवार ने सिविल सर्विस पावर लिटिंग प्रतियोगिताश् नेशनल में चयनित होकर जनपद एवं समाज का नाम रोशन किया है। श्रीमती सोनिया पंवार, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री एवं सहारनपुर जिलाध्यक्ष चौधरी रविंद्र पंवार की धर्मपत्नी हैं।
उनके राष्ट्रीय स्तर पर चयन की खबर मिलते ही मान्य प्रदीप चौधरी पूर्व सांसद कैराना ,संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्रांशु कुमार सुमन जी सहारनपुर मंडल सहारनपुर व जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर जय करन यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहारनपुर कुमारी, कोमल , कोच सन्नी द्वारा व विद्यालय परिवार के द्वारा शुभकामनाएँ दी गईं और पूरे गुर्जर समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर आसपास के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *