मोन्ट फोर्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय इंटर-स्कूल रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम

Montfort School students shine at the district-level inter-school rope skipping competition.

सहारनपुर। मोन्ट फोर्ट स्कूल, गागलहेडी के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय इंटर-स्कूल रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे जनपद में गौरवान्वित किया। सेंट मेरीज स्कूल, चिलकाना रोड, सहारनपुर में आयोजित रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के 18 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में मोन्ट फोर्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने 6 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक एवं 8 कांस्य पदक प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। विशेष बात यह रही कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 18 विद्यार्थियों ने पदक जीतकर विद्यालय के गौरव में चार चाँद लगा दिए और सफलता का नया इतिहास रच दिया। शिवम मानसी विष्णु सावनी निखत अवनी ने गोल्ड मेडल महक रिशु जीवन नम्ररा ने सिल्वर एवं सुखजोत,श्रीयांस आशना अक्षत मानस निहाल अनमोल और विदित ने ब्रांच मेडल प्राप्त किया सभी विद्यार्थियों को मेडल बनाकर सम्मानित किया गया इस शानदार उपलब्धि पर पूरे विद्यालय में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण रहा।
विद्यार्थियों के विद्यालय पहुँचने पर प्रबंध समिति के सदस्यों समस्त शिक्षकों एवं सहपाठियों ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं उनके प्रशिक्षिक शाकिर के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को जाता है, जिनके कुशल प्रशिक्षण ने विद्यार्थियों को इस स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या चारु जैन ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं उनके प्रशिक्षिक शाकिर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे मोन्ट फोर्ट विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और ऐसी उपलब्धियाँ उन्हें भविष्य में प्रदेश,राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय, जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के प्रबंधक पंकज गर्ग व सचिव हर्षित गर्ग ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षिक को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मोन्ट फोर्ट स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना है, ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *