शिव शक्ति कांवड़ सेवा शिविर के नए प्रधान चुने गए हितेश गर्ग

Hitesh Garg elected new President of Shiv Shakti Kanwar Seva Shivir.

सहारनपुर। पिछले 25 वर्षों से लगातार शिव भक्तों की सेवा में समर्पित श्री शिव शक्ति कांवड़ सेवा शिविर (सिमरन रबर इंडस्ट्रीज, सड़क दूधाधारी, निकट खालसा पब्लिक स्कूल, देहरादून रोड) की एक महत्वपूर्ण सभा घंटाघर स्थित एक सभागार में आयोजित की गई। सभा की शुरुआत में डेढ़ माह पूर्व दिवंगत हुए शिविर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय पंकज गर्ग को 1 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिव भक्तों के प्रति उनके सेवा भाव और समर्पण को याद करते हुए सभी सदस्यों ने उनके द्वारा शुरू की गई परंपरा को और अधिक बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। स्वर्गीय पंकज गर्ग के निस्वार्थ सेवा भाव को निरंतर जारी रखने के लिए सर्वसम्मति से उनके बड़े पुत्र हितेश गर्ग को शिविर का नया प्रधान चुना गया।
सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री ईश कपूर ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए शिव भक्तों के स्वागत और सेवा में तन-मन-धन से जुटने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष ऋषि टंडन ने आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान दी जाने वाली सेवाओं और व्यवस्थाओं को लेकर सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। इस दौरान राहुल गुरुदेव, महावीर, गौरव, तरुण, कपिल, क्षितिज छाबड़ा, उज्जवल, सुमित खुराना, प्रिंस खुराना, आशु मस्तानी, सूरज, दीपक खुराना, दीपक कालरा, राहुल सचदेवा, कपिल चोपड़ा, कमल चोपड़ा, रजत मित्तल, आशीष बसंत, गौरव चोपड़ा और संजू सचदेवा सहित शिविर के अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *