निःशुल्क आंखों की जांच के शिविर में सैकड़ों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Hundreds of people availed themselves of health services at the free eye check-up camp.

सहारनपुर। मानव अधिकार सेवा सुरक्षा संगठन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रोशनी मानव सेवा ट्रस्ट, मूतेश्वर नगर के संयुक्त तत्वावधान में तोता चौक, माधव विहार कॉलोनी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर व लगाते रहते हैं और ऐसे शिवरों से लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले उनकी यही मनसा रहती है। उन्होंने जल्द ही एक कवड शिविर आयोजन करने की बात कही जिसमें वह सभी को मेडिकल सुविधा और दवाइयां उपलब्ध कराएंगे।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नवीन गग, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष निशा जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कुलदीप जी तथा महानगर संघ चालक अशोक बंसल मौजूद रहे। और मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया उन्होंने समाज सेवा के ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर बल दिया।
इस अवसर पर अनिल राणा, मांगेराय, सुमित कुमार, वृहम सिंह, परम सैनी और आशीष मैनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग दिया। संगठन ने बताया कि आगे भी जरूरतमंद लोगों के लिए समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *